• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना को0देहात पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के गहने बरामद

थाना को0देहात पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के गहने बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय 8382048247

मीरजापुर

 

थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 17.04.2026 को वादी अनिल कुमार पुत्र स्व0 पन्नालाल निवासी बहोरना थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी की दुकान से गहने आदि चोरी होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-179/2026 धारा 305(a),331(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामान की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 06.07.2026 को उप निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी गुरसण्डी मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त अनिल धरिकार पुत्र छोटक धरिकार निवासी तेंदुआ खुर्द थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित चोरी गये गहने 01 जोड़ी पैर का पाजेब, 01 अदद हाफ करधनी, हाथ पललानी (01 हाथ का), 01 अदद जुड़ो पिन, 01 अदद सिकड़ी, 11 अदद पायल, 05 जोड़ा नया पायल, 01 अदद जुड़ा रिंग, 02 अदद बिछुआ (समस्त गहना सफेद धातू) बरामद किया गया । थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

अनिल धरिकार पुत्र छोटक धरिकार निवासी तेंदुआ खुर्द थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 30 वर्ष ।

*विवरण बरामदगी*

गहने 01 जोड़ी पैर का पाजेब, 01 अदद हाफ करधनी, हाथ पललानी (01 हाथ का), 01 अदद जुड़ो पिन, 01 अदद सिकड़ी, 11 अदद पायल, 05 जोड़ा नया पायल, 01 अदद जुड़ा रिंग, 02 अदद बिछुआ (समस्त गहना सफेद धातू)

*पंजीकृत अभियोग*

मु0अ0सं0-179/2026 धारा 305(a),331(4),317(2) बीएनएस थाना को0देहात जनपद मीरजापुर ।

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने पुलिस टीम*

उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी गुरसण्डी, थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .