• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अटल चौक विंध्याचल में आधा दर्जन वाहनों का चालान, थाना प्रभारी अजीत सिंह के नेतृत्व में चला जागरूकता अभियान

अटल चौक विंध्याचल में आधा दर्जन वाहनों का चालान, थाना प्रभारी अजीत सिंह के नेतृत्व में चला जागरूकता अभियान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

*मीरजापुर / विंध्याचल*

 

सुप्रसिद्ध अटल चौक विंध्याचल पर मंगलवार को यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी अजीत सिंह के नेतृत्व में इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आधा दर्जन दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। साथ ही नवयुवकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।

 

अभियान में थाना प्रभारी अजीत सिंह के साथ SI गणेश पांडे, SI ध्रुव तारा, SI मधुसूदन पांडे, SI संजय कुमार गिरी, SI विजय शंकर तिवारी, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश सिंह यादव कास्टेबल घनश्याम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

टीम ने चौक पर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की।

 

पुलिस टीम ने बाइक सवार युवाओं को रोककर हेलमेट, वैध कागजात और गति सीमा का महत्व समझाया। वहीं आधा दर्जन वाहनों का चालान किया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेज रफ्तार और बिना सुरक्षा उपकरण के वाहन चलाना दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। इसलिए सभी अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि अटल चौक पर दिनभर भारी आवागमन रहता है। यहां नियमित चेकिंग और जागरूकता अभियान से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .