• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने एवं दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने एवं दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर

 

थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 01.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा वादी की नाबालिग साली का कही गायब होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-98/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक जमालपुर को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पुलिस द्वारा अपहृता को सकुशल बरामद कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 03.07.2026 को उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त राम लखन बिन्द उर्फ घासी पुत्र महेन्द्र प्रसाद वियार निवासी मनोहरपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली को अन्तर्गत धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व ¾(1) पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .