• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 किलो 35 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार 

थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 किलो 35 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय 8382048247

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 06.07.2026 को प्रभारी-निरीक्षक विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत दुर्गा जी मोड़ खोवा मण्डी के पास से मोटरसाइकिल सवार एक अभियुक्त करनल उर्फ सोनू पटेल पुत्र रामकेश पटेल निवासी ग्राम बाराडीह उदितनगर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 01 किलो 35 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-289/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .