
चुनार PHC में डॉक्टर नदारद, मरीज परेशान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
_*कुत्ते के काटने पर नहीं लगा इंजेक्शन, CMO पर भी उठे सवाल*_
मिर्जापुर के चुनार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में डॉक्टरों की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। एक मरीज ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें ड्यूटी न करने और कार्यशैली में लापरवाही बरतने की बात कही गई है। मरीज को दो से तीन दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था और उसे इंजेक्शन लगवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पीड़ित मरीज ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से इंजेक्शन लगवाने के लिए PHC के चक्कर लगा रहा है। अस्पताल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है, लेकिन इस दौरान भी उसे कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं मिला। मरीज का आरोप है कि डॉक्टर तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं और अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहते।इस संबंध में जब संबंधित अधिकारी प्रभारी निरीक्षक डॉ० राकेश कुमार पटेल चुनार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अस्पताल का समय ओपीडी टाइम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। हालांकि, मरीज ने बताया कि उसने इस समय सीमा के भीतर कई बार अस्पताल का दौरा किया, लेकिन उसे कोई डॉक्टर नहीं मिला। मिर्जापुर के सीएमओ से संपर्क करने पर उन्होंने मरीज को डॉक्टर से मिलने की सलाह दी, जबकि वहां कोई डॉक्टर मौजूद ही नहीं था।सीएमओ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। मरीज का कहना है कि यह स्थिति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को धूमिल कर रही है। मिर्जापुर में चिकित्सा अधिकारी समय पर उपलब्ध नहीं होते, जिससे लोगों को दवा और जांच कराने में भी दिक्कतें आती हैं।मरीज ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद से वह दो-तीन दिन से इंजेक्शन लगवाने के लिए संघर्ष कर रहा है। उसने संबंधित अधिकारियों से फोन पर भी बात की, लेकिन उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं।