
बभनी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में शोक
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र जनपद के बभनी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह दुर्घटना बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित रेंज ऑफिस के समीप हुई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के डगडउआ टोला निवासी राम राज कुशवाहा पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेंज ऑफिस के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर बभनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार वाहनों की समस्या पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय किए जाने की मांग की है।