• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चाकू की नोक पर चेन स्नैचिंग, डाला में दहशत

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चाकू की नोक पर चेन स्नैचिंग, डाला में दहशत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के नई बस्ती वार्ड नंबर-9 में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से चाकू की नोक पर सोने की चेन छीनने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, नई बस्ती निवासी मुद्रिका सेठ की पत्नी शनिवार सुबह करीब छह बजे रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकली थीं। बताया जा रहा है कि जब वह चंद्रावती गोंड के घर से कुछ दूरी पर स्थित सुनसान स्थान पर पहुंचीं, तभी चेहरे पर सफेद गमछा बांधे एक बाइक सवार युवक ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि बदमाश ने महिला को चाकू दिखाकर भयभीत किया और उनके गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गया।

घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है।

सूचना मिलने पर डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में भी जांच-पड़ताल कर रही है।

चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .