• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक ने सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी

मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक ने सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

8382048247

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल गश्त, यातायात व्यवस्था का लिया जायजामीरजापुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त एवं भ्रमण किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए व्यापारियों से जनसंवाद स्थापित किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक ने सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल गश्त, यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

मीरजापुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त एवं भ्रमण किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए व्यापारियों से जनसंवाद स्थापित किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पैदल गश्त की शुरुआत थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के मुकेरी बाजार से हुई, जो गणेशगंज, लालडिग्गी, इमामबाड़ा, महंत शिवाला और जाह्नवी तिराहा होते हुए शास्त्री ब्रिज तक पहुंची। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए व्यवसायियों से सहयोग की अपील की

इस दौरान शहर के ट्रैफिक कंजेशन प्वाइंट्स पर विशेष ध्यान देते हुए समुचित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कराई गई। दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई भी की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .