
सोनभद्र: बेलन नदी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हिंदुआरी पुल के समीप बेलन नदी पुल के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नरोखर गांव निवासी मुन्ना (48) अपने साथी खचार गांव निवासी बबुन्दर (50) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान हिंदुआरी पुल के समीप बेलन नदी पुल के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। वहीं बबुन्दर की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।