• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोन नदी में डूबे तीसरे युवक का शव 48 घंटे बाद बरामद, हादसे में तीन की मौत

सोन नदी में डूबे तीसरे युवक का शव 48 घंटे बाद बरामद, हादसे में तीन की मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र स्थित मीतापुर में सोन नदी में डूबे तीसरे युवक का शव घटना के 48 घंटे से अधिक समय बाद शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

तीसरे युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम लगातार अभियान चला रही थी। शुक्रवार को घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर गोठानी मंदिर के समीप नदी में युवक का शव दिखाई देने पर उसे बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव की पहचान मीतापुर निवासी 16 वर्षीय बोल बम केवट, पुत्र लोधी के रूप में कराई। पहचान की पुष्टि होने के बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया गया।

गौरतलब है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक तीन युवकों की मौत हो चुकी है। लगातार तीन मौतों से पूरे मीतापुर क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नदी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा खतरनाक घाटों पर चेतावनी बोर्ड और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .