• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अवैध खनन और परिवहन का खेल चरम पर, प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान 

अवैध खनन और परिवहन का खेल चरम पर, प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

विंध्याचल (मिर्जापुर):

थाना विंध्याचल क्षेत्र के मौऊहारी कला, मटना पूरब तथा आसपास के इलाकों में अवैध पत्थर खनन और परिवहन का कारोबार खुलेआम जारी होने का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन माफिया नियमों की अनदेखी कर भारी मशीनों से लगातार खनन कर रहे हैं, जिससे प्राकृतिक संसाधनों को गंभीर क्षति पहुंच रही है।

बताया जा रहा है कि सेवाला घाट क्षेत्र में झरनों के प्राकृतिक बहाव को भी प्रभावित किया जा रहा है। लगातार हो रहे अवैध खनन के कारण कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध खनन और बिना अनुमति परिवहन के कारण सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अभी नहीं की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .