• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: कुएं में गिरने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम 

सोनभद्र: कुएं में गिरने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बेलहराटोला गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलहराटोला निवासी जमला प्रसाद (55 वर्ष) पुत्र भगवान अपने घर के समीप स्थित कुएं पर पानी निकालने वाली मशीन (पंप) चालू करने गए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरे। गहरे कुएं में गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि जमला प्रसाद सुबह घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। उनके पुत्र श्रवण कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शाम लगभग चार बजे गांव के कुछ लोगों ने कुएं में एक शव उतराता हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही बभनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान जमला प्रसाद पुत्र भगवान के रूप में हुई। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश कुएं में गिरने का माना जा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

इस हृदयविदारक घटना से बेलहराटोला गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खुले कुओं के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .