• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
एक बार फिर दो लोगों की जान बचाई नाविकों ने

एक बार फिर दो लोगों की जान बचाई नाविकों ने


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

*घाट पर लगे SDRF कहीं नहीं दिखे*

 

*फिर से दो परिवार उजड़ते उजड़ते बचे*

 

*विंध्याचल।* पक्का घाट पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे गोरखपुर निवासी आशीष मिश्रा और अनमोल पांडेय स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे के समय घाट पर SDRF और तैनात पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे।

डूबते युवकों की चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद नाविकों ने बिना देर किए नाव को ढकेल कर नाव की लग्गी से बचाई जान। चानिका निषाद उर्फ कल्लू गोताखोर, नाविक अर्जुन और एक माली ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से दोनों को सकुशल बाहर निकाला। उनकी तत्परता से दो परिवार उजड़ते-उजड़ते बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान घाट पर मौजूद पुलिसकर्मी भी चिल्लाते नजर आए कि “भाई कोई बचा लो, बचा लो…” लेकिन खुद पानी में उतरकर बचाव का प्रयास नहीं किया। नाविकों की बहादुरी से एक बार फिर साबित हुआ कि आपदा की घड़ी में स्थानीय नाविक ही सबसे पहले मदद को पहुंचते हैं।

हालांकि इस दौरान नाविक की नाव भी डूबते डूबते बची

स्थानीय लोगों ने नाविकों के साहस की सराहना की और प्रशासन से घाट पर बचाव दल की स्थायी तैनाती की मांग की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .