• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: जर्जर सड़क के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार गंभीर घायल

सोनभद्र: जर्जर सड़क के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार गंभीर घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र जिले के घोरावल नगर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम करीब 6 बजे राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) मार्ग स्थित सम्राट हॉस्पिटल के समीप हुई, जहां सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना एम्बुलेंस सेवा को दी। एम्बुलेंस की सहायता से घायल युवक को शाम लगभग 6:30 बजे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल युवक की पहचान घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई गांव निवासी राजपति (35 वर्ष) पुत्र सुदामा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी कार्य से बाइक से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के नशे में था, जिसके चलते जर्जर सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा।

सीएचसी में उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने जीआईसी मार्ग की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .