
मिर्जापुर के बरकछा मोड़ के पास बड़ा हादसा टला
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
अनियंत्रित ट्रक खाई में जा गिरी; चालक बाल-बाल बचा
मिर्जापुर। बरकछा मोड़ के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे खाई में उतर गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरकछा मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार और तीखे मोड़ के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।