• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विंध्याचल में अवैध मिट्टी खनन का खेल तेज, रातभर दौड़ रहीं जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियां

विंध्याचल में अवैध मिट्टी खनन का खेल तेज, रातभर दौड़ रहीं जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियां


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर के विंध्याचल क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। गहीरा, परासिया, हड़ही समेत आधा दर्जन इलाकों में रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों के सहारे बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किए जाने का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन माफिया धरती को लगातार छलनी कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, थाना कोतवाली विंध्याचल क्षेत्र के इंदुजा कॉलोनी में, जो कोतवाली से करीब 200 मीटर पहले स्थित है, अवैध रूप से मिट्टी डालकर जमीन पाटने का कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पूरा खेल आधी रात से शुरू होकर सुबह लगभग 7 बजे तक चलता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अटल चौक पर पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही होती रहती है। लोगों का कहना है कि मानो वहां वाहनों की निगरानी नहीं, बल्कि “हिसाब-किताब” के लिए ड्यूटी लगाई गई हो। आरोप यह भी है कि थाना क्षेत्र में तैनात एक खास व्यक्ति के संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व की चोरी हो रही है।

गौरतलब है कि जिन क्षेत्रों — परासिया और गहीरा — में अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है, वहीं कई सरकारी विभागों के निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं और भूमि पूजन भी हो चुका है। इसके बावजूद रात के अंधेरे में मिट्टी की कालाबाजारी जारी है।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और खनिज विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .