
सोनभद्र जनपद में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं (पीएसपी) की प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार देर शाम
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का विस्तृत आकलन करते हुए उनके समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
समीक्षा के दौरान संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में भूमि अधिग्रहण, वन विभाग एवं राजस्व विभाग से जुड़े प्रकरणों, पर्यावरणीय स्वीकृतियों तथा अन्य आवश्यक अनुमतियों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि परियोजनाओं के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक में ग्रीनको ग्रुप की 3000 मेगावाट क्षमता वाली महत्वाकांक्षी पम्प्ड स्टोरेज परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के लिए आवश्यक भूमि संबंधी कार्यवाही को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रभागीय वनाधिकारी (रॉबर्ट्सगंज एवं ओबरा) तथा उपजिलाधिकारी (रॉबर्ट्सगंज एवं ओबरा) को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किया जा चुका है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी औपचारिक प्रक्रियाओं को पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाएं प्रदेश और देश की ऊर्जा सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल विद्युत उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।