
कप्तान के निर्देश पर सख्ती: करमा पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, नशे में ड्राइविंग पर जीरो टॉलरेंस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो – कमलेश पाण्डेय
स्थान – करमा, सोनभद्र
सोनभद्र जनपद में पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के सख्त निर्देशों के अनुपालन में थाना करमा क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित किया।
अभियान के दौरान विशेष रूप से चार पहिया वाहनों, प्रेशर हॉर्न (हूटर) का अवैध प्रयोग करने वाले वाहनों तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। पुलिस टीम ने कई वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की गहन जांच की और चालकों से पूछताछ की।
नशे में वाहन चलाने की रोकथाम के लिए ब्रीथ एनालाइज़र मशीन से एक चालक की जांच की गई, जिसमें वह सामान्य पाया गया। हालांकि पुलिस ने उसे भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
इसके साथ ही सीट बेल्ट को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। बिना सीट बेल्ट वाहन चला रहे चालकों को रोककर उन्हें समझाइश दी गई तथा भविष्य में उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। नशे में वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न के अवैध प्रयोग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन में जागरूकता बढ़े।
👉 चेकिंग टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
उप निरीक्षक मनोज सिंह, उप निरीक्षक जितेन्द्र यादव, उप निरीक्षक जयराम सिंह, डॉ. संत प्रकाश मिश्र, उप निरीक्षक कृपाशंकर राम, कांस्टेबल विनोद यादव (14C), कांस्टेबल अंकित त्रिपाठी, कांस्टेबल सूरज कुमार एवं कांस्टेबल सूर्या सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।