• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ड्यूटी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट का आकस्मिक निधन, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

ड्यूटी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट का आकस्मिक निधन, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो – कमलेश पाण्डेय
फर्रुखाबाद। जनपद में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी संजय बंसल का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।
बताया जा रहा है कि संजय बंसल मूल रूप से टूंडला, जनपद फिरोजाबाद के निवासी थे। वर्ष 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी रहे बंसल ने अपने कार्यकाल में विभिन्न जनपदों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने अमरोहा, बिजनौर और गाजियाबाद में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दीं, जहां उनकी कार्यशैली और व्यवहार की व्यापक सराहना हुई।
फरवरी 2024 से वह फर्रुखाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे। अपने सौम्य स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे प्रशासनिक महकमे में बेहद लोकप्रिय थे। उनके अचानक निधन से न केवल प्रशासनिक तंत्र को गहरा आघात पहुंचा है, बल्कि उन्हें जानने वाले हर व्यक्ति के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।
प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .