
थाना जमालपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का मोनो ब्लाक पम्प बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.07.2026 को वादी वेदप्रकाश सिंह पुत्र शिवमन्दिर सिंह ग्राम खड़ेहरा थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध खेत में लगे मोनो ब्लाक पम्प की चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-129/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामान की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जमालपुर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 27.07.2026 को उप निरीक्षक वंशनारायण राय मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त मनीष सिंह उर्फ अरविन्द सिंह पुत्र संत शरण सिंह निवासी ग्राम खड़ेहरा थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को 303(2),317(2) बीएनएस गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित मोनो ब्लाक पम्प को बरामद किया गया । थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।