• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-182/2026 धारा 65(1) बीएनएस 5J(ii)/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान को निर्देश दिए गए उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 27.07.2026 को उप निरीक्षक ऋषिदेव शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त सूरज पटेल पुत्र राकेश पटेल निवासी देवपुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .