• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: महुआनार जंगल से कत्था के छह पेड़ों के बोटे गायब, ग्रामीणों ने वन कर्मियों पर लगाए मिलीभगत के आरोप

सोनभद्र: महुआनार जंगल से कत्था के छह पेड़ों के बोटे गायब, ग्रामीणों ने वन कर्मियों पर लगाए मिलीभगत के आरोप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र जिले के म्योरपुर वन रेंज अंतर्गत कठौंधी बीट के महुआनार जंगल से कत्था के छह पेड़ों के बोटे कथित रूप से चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। मामले के उजागर होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के कुछ कर्मियों पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों तथा बोटों को वाहन में लोड करने वाले एक मजदूर ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि करीब तीन माह पूर्व जंगल में सुरक्षा खाई (ट्रेंच) की खुदाई के दौरान कत्था के छह पेड़ गिर गए थे। आरोप है कि बाद में इन पेड़ों के बोटों को एक कास्तकारी ठेकेदार ने किसान के खेत से काटे गए पेड़ों के बोटों के साथ मिलाकर वाहन में लाद दिया और जंगल से बाहर भेज दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। उनका आरोप है कि वन विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना जंगल से इतने मूल्यवान कत्था के बोटों को बाहर ले जाना संभव नहीं है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित करने, दोषियों की पहचान करने तथा वन संपदा की चोरी में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल इस मामले को लेकर वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग इस गंभीर आरोप की जांच किस प्रकार करता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .