• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में12 से 15 मई तक शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मिर्जापुर में12 से 15 मई तक शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 12 से 15 मई तक शहर के कई इलाकों में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगीमिर्जापुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा पटेल चौराहा से मेडिकल कॉलेज तक कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान बाधक पेड़ों की कटाई एवं लाइन निर्माण कार्य के कारण 12 मई से 15 मई 2026 तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटा लेने की अपील की है।जारी सूचना के अनुसार 33 केवी कोर्ट तथा अस्पताल पोषक क्षेत्र में प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं 11 केवी भरूहना पोषक क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा 11 केवी डीएम आवास व संकटमोचन फीडर क्षेत्र में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगीइस दौरान महिला जिला अस्पताल, जिला न्यायालय परिसर, भरूहना, शुक्लहा, डंगहरिया तथा विशुन्दरपुर समेत आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से पेयजल भंडारण सहित अन्य आवश्यक कार्य पूर्व में ही पूरा कर लेने का अनुरोध किया है।

 

विद्युत विभाग ने कहा है कि सड़क चौड़ीकरण एवं लाइन निर्माण कार्य को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए उपभोक्ताओं का सहयोग अपेक्षित है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .