• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गड़बड़ी करने वाली 5 ग्राम पंचायतों के रिकॉर्ड तलब, पंचायत सचिवों को नोटिस

गड़बड़ी करने वाली 5 ग्राम पंचायतों के रिकॉर्ड तलब, पंचायत सचिवों को नोटिस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247ं

खेत में सिंचाई कर रहे युवक को सांप ने डसा, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में सोमवार देर रात खेत की सिंचाई कर रहे एक युवक को विषैले सर्प ने डस लिया। युवक की अचानक हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। हालांकि परिजनों की तत्परता और समय पर अस्पताल पहुंचाने से युवक की जान बच गई। फिलहाल उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुम्हान गांव निवासी 30 वर्षीय बसंत कुमार पुत्र तेजबली सोमवार रात अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में मौजूद एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। शुरुआत में बसंत कुमार को हल्की बेचैनी महसूस हुई, लेकिन कुछ ही देर में उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।

अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया और युवक को निगरानी में भर्ती कर लिया। चिकित्सकों के अनुसार समय रहते अस्पताल पहुंच जाने के कारण स्थिति नियंत्रण में है और युवक की हालत अब स्थिर बनी हुई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात और गर्मी के मौसम में खेतों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में किसानों और ग्रामीणों को खेतों में काम करते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .