• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
माननीय मुख्यमंत्री जी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कार्यवाही  करने की मांग  उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ।

माननीय मुख्यमंत्री जी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कार्यवाही  करने की मांग  उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

विषय: शिकायत संख्या 40020026007529 के संबंध में त्वरित कार्रवाई एवं जांच कराए जाने हेतु निवेदन।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैंने वर्तमान में शिकायत संख्या 40020026007529 के माध्यम से जनपद – सोनभद्र सीमा से जुड़े में संचालित एक कथित फर्जी क्लिनिक के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी, परंतु अभी तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

उक्त प्रकरण में (सोनभद्र मार्ग, मेहुरी रोड, रेलवे फाटक के पास, नहर किनारे रचना पैलेस के बगल) में “डीके मौर्या होम्योपैथिक क्लिनिक” नाम से एक क्लिनिक संचालित किया जा रहा है, जो प्रत्येक सोमवार को खोला जाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्लिनिक में होम्योपैथिक उपचार के नाम पर भ्रामक रूप से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाएं दी जा रही हैं तथा मरीजों से अत्यधिक धन वसूला जा रहा है। यह आम जनता के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ एवं आर्थिक शोषण है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि संबंधित स्वास्थ्य विभाग को जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे क्षेत्र में असंतोष एवं अविश्वास की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि—

शिकायत संख्या 40020026007529 पर तत्काल संज्ञान लेकर उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।

बिना वैध पंजीकरण चिकित्सा कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका की जांच कर उनकी जवाबदेही तय की जाए।

भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।

महोदय, आपकी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आमजन को न्याय मिलेगा तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में विश्वास मजबूत

भवदीय,

कमलेश पाण्डेय

(सामाजिक/RTI कार्यकर्ता)

पता: सोनभद्र

मोबाइल: 8382048247

दिनांक: 04.05.2026


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .