
मिर्जापुर में बैंक जाने निकले व्यापारी लापता
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
बैंक जाने निकले व्यापारी लापता, परिजन परेशान
मिर्जापुर। शहर के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पसरटा बाजार क्षेत्र से तिवारी पूजा स्टोर के संचालक राजेंद्र प्रसाद तिवारी सोमवार दोपहर करीब 1 बजे घर से बैंक जाने के लिए निकले, लेकिन देर शाम तक न तो बैंक पहुंचे और न ही वापस घर लौटे। उनके अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल है।परिजनों के अनुसार तिवारी बैंक के काम से चौबे टोला की ओर गए थे। परिजनों ने बैंक पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि वे वहां पहुंचे ही नहीं थे। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह कर्ज को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है कि वे घर पर मोबाइल फोन छोड़ गए, जबकि सिम अपने साथ ले जाने की बात सामने आई है