• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
श्रावण मास: कांवड़ यात्रा को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, सड़क किनारे बिजली के खंभों पर लगाई जा रही सुरक्षा प्लास्टिक

श्रावण मास: कांवड़ यात्रा को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, सड़क किनारे बिजली के खंभों पर लगाई जा रही सुरक्षा प्लास्टिक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्युत विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में चिल्ह विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में सड़क किनारे स्थापित बिजली के खंभों को प्लास्टिक से कवर कर सुरक्षित बनाया जा रहा है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर यह विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसडीओ सचिन कुमार एवं जेई राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चिल्ह पावर हाउस क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर स्थित पीसीसी एवं एसटीपी विद्युत पोलों पर प्लास्टिक लपेटने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

जेई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए विभिन्न मार्गों से गुजरते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिजली विभाग सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता के निर्देशानुसार जिले के सभी विद्युत उपकेंद्रों के जूनियर इंजीनियरों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क किनारे लगे विद्युत पोलों पर प्लास्टिक लपेटने तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्युत विभाग का उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा का वातावरण उपलब्ध कराना है। विभागीय अधिकारी लगातार फील्ड में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि श्रावण मास के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अप्रिय घटना की कोई संभावना न रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .