• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शादी की जिद को लेकर युवक चढ़ा मोबाइल टाबर पर समझा बुझा कर कैसे भी नीचे उतारा पुलिस

शादी की जिद को लेकर युवक चढ़ा मोबाइल टाबर पर समझा बुझा कर कैसे भी नीचे उतारा पुलिस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। प्रेम प्रसंग उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क इलाके में स्थित प्रकाश गार्डेन रौप के पास हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी।युवक टॉवर पर चढ़कर लगातार हंगामा करता रहा और अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग पर अड़ा रहा।सूचना मिलते ही पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किसी भी अनहोनी से पहले युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी प्रेमिका के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन किसी कारणवश दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। इसी बात से आहत होकर युवक ने आवेश में आकर यह खतरनाक कदम उठा लिया और मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।

जैसे ही लोगों की नजर टॉवर पर चढ़े युवक पर पड़ी, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालते हुए युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की।

पुलिसकर्मी लगातार युवक से बातचीत करते रहे और उसे शांत रहने के लिए समझाते रहे। काफी देर तक चले प्रयास के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। पुलिस की सूझबूझ और धैर्य से चलाए गए इस रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थमी रहीं और हर किसी की नजर टॉवर पर टिकी रही।

काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस युवक से पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .