• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
डेड स्टॉक की निष्प्रयोज्य वस्तुओं की नीलामी 18 मार्च को

डेड स्टॉक की निष्प्रयोज्य वस्तुओं की नीलामी 18 मार्च को


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। जिला कृषि अधिकारी, सोनभद्र कार्यालय द्वारा भण्डार कक्ष में रखी निष्प्रयोज्य (डेड स्टॉक) वस्तुओं की नीलामी किए जाने की सूचना जारी की गई है। यह नीलामी प्रक्रिया गठित कमेटी की उपस्थिति में दिनांक 18 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी।

कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इच्छुक व्यक्ति एवं फर्म निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। नीलामी में शामिल होने से पूर्व प्रतिभागियों को जमानत राशि के रूप में 500 रुपये कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

इसके अतिरिक्त नीलामी से संबंधित अन्य शर्तें एवं विस्तृत जानकारी जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक प्राप्त की जा सकती है। नीलामी में शामिल वस्तुओं की सूची की छाया प्रति भी कार्यालय में उपलब्ध कराई गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .