• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
07 मई से 21 मई तक करें स्व-गणना, जनगणना 2027 में निभाएं अपनी भागीदारी : डीएम चर्चित गौड़

07 मई से 21 मई तक करें स्व-गणना, जनगणना 2027 में निभाएं अपनी भागीदारी : डीएम चर्चित गौड़


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य उत्तर प्रदेश में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इससे पूर्व आमजन की सुविधा के लिए 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद सोनभद्र के समस्त सम्मानित नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग स्व-गणना पोर्टल का उपयोग कर स्वयं अपने परिवार का विवरण दर्ज करें तथा अपने परिजनों, मित्रों एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना एक महत्वपूर्ण एवं सुधारात्मक पहल है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी सूचनाएं सुरक्षित एवं सरल तरीके से दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए भारत सरकार द्वारा विशेष पोर्टल उपलब्ध कराया गया है।

स्व-गणना हेतु नागरिक जनगणना स्व-गणना पोर्टल⁠� पर जाकर अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं।

प्रशासन द्वारा विभिन्न वर्गों तक अधिक से अधिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए दिवसवार विषयगत रणनीति भी तैयार की गई है, ताकि प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़ सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण एवं नीति निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .