• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सिरोही नदी पर अतिक्रमण हटाने की मांग, भाजपा नेता ने डीएम से की शिकायत

सिरोही नदी पर अतिक्रमण हटाने की मांग, भाजपा नेता ने डीएम से की शिकायत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। सिरोही नदी के अस्तित्व को बचाने और नदी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

सौंपे गए पत्रक में कहा गया है कि अक्छोर ग्राम पंचायत से होकर बहने वाली सिरोही नदी वर्षों पुरानी प्राकृतिक जलधारा है, लेकिन वर्तमान में भू-माफियाओं द्वारा नदी को पाटकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने नदी की भूमि पर दीवार खड़ी कर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है, जिससे नदी का स्वरूप और अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

धर्मवीर तिवारी ने आरोप लगाया कि रॉबर्ट्सगंज तहसील में राजस्व संबंधी मामलों में लगातार अनियमितताओं और हेराफेरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की मिलीभगत से विवादित कृषि भूमि की बिल्डरों के नाम रजिस्ट्री कराकर अवैध प्लॉटिंग कराई जा रही है, जिससे किसानों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने लसड़ा-अक्छोर क्षेत्र में हुए पट्टा प्रकरण का भी उल्लेख करते हुए कहा कि अपात्र लोगों को भूमि पट्टा दिए जाने का मामला सार्वजनिक होने के बावजूद अब तक दोषियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा नेता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अतिक्रमणकारियों और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .