
बभनी में दो सड़क हादसे, बाइक ट्रक से भिड़ी तो पिकअप खाई में गिरी; दो घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
बभनी, सोनभद्र। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में कराया जा रहा है। हादसों के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पहली घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। चपकी निवासी संजय गुप्ता (28) पुत्र रामखेलावन गुप्ता अपनी बाइक संख्या CG30 J 9686 से दरनखाड़ से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बभनी वन विभाग चेक पोस्ट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक में फंस गई और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
वहीं दूसरी घटना में जौराही खोतोमहुआ निवासी राजाराम (40) पुत्र रामनाथ अपनी पिकअप गाड़ी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जिससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस दोनों हादसों की जांच में जुटी हुई है।