• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: बकरी को साइकिल से टक्कर लगने पर विवाद, चरवाहे की पिटाई का आरोप, मुकदमा दर्ज 

सोनभद्र: बकरी को साइकिल से टक्कर लगने पर विवाद, चरवाहे की पिटाई का आरोप, मुकदमा दर्ज 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुड़िलाडीह गांव में सोमवार शाम एक मामूली घटना ने विवाद का रूप ले लिया। बकरी को साइकिल से टक्कर लगने के बाद हुए कहासुनी के दौरान एक 17 वर्षीय चरवाहे के साथ कथित रूप से मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल किशोर की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में मुड़िलाडीह गांव निवासी फूलवंती देवी पत्नी सुरेश ने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र चंदन सोमवार शाम गांव के बाहर अपनी बकरियां चरा रहा था। उसी समय गांव का ही निवासी परषोत्तम साइकिल से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि उसकी साइकिल से एक बकरी को टक्कर लग गई। इस पर चंदन ने बकरी को चोट लगने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर परषोत्तम ने चंदन के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद घायल चंदन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना पर घोरावल कोतवाली पुलिस ने घायल की मां फूलवंती देवी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .