
सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर के विरुद्ध चला विशेष अभियान, 620 अवैध उपकरणों का किया गया विनष्टीकरण
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सोनभद्र पुलिस की सख्त कार्रवाई
70 मॉडिफाइड साइलेंसर, 450 प्रेशर हॉर्न एवं 100 हूटर किए गए नष्ट
तेज आवाज में अश्लील एवं भड़काऊ गाने बजाने वालों को भी दी गई कड़ी चेतावनी
अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात *श्री राज सोनकर* के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 18.04.2026 से *प्रत्येक शनिवार एवं रविवार* को जनपद की यातायात पुलिस एवं जनपदीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ऐसे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई, जिनमें *मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर* का अवैध रूप से प्रयोग किया जा रहा था। साथ ही ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई जो सार्वजनिक स्थानों पर *तेज आवाज में अश्लील, अभद्र एवं भड़काऊ गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण* फैलाने तथा सामाजिक मर्यादा को प्रभावित करने का कार्य कर रहे थे। ऐसे वाहन चालकों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी एवं हिदायत भी दी गई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा वाहनों से *70 मॉडिफाइड साइलेंसर, 450 प्रेशर हॉर्न एवं 100 हूटर उतरवाए गए। इस प्रकार कुल 620 अवैध उपकरणों* को जब्त किया गया।
आज दिनांक 21.07.2026 को *थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत स्वर्ण जयंती चौक (बढ़ौली चौराहा)* पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जब्त किए गए 70 मॉडिफाइड साइलेंसर, 450 प्रेशर हॉर्न एवं 100 हूटर का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना तथा आमजन को शांत, सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
विनष्टीकरण कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार,* क्षेत्राधिकारी यातायात *श्री राज सोनकर,* क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर कुमार मिश्रा,* एवं यातायात प्रभारी *श्री नरेन्द्र कुमार* उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों को जागरूक करते हुए अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर का प्रयोग न करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में अश्लील, अभद्र एवं भड़काऊ गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण न फैलाएं। ऐसा करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।