• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जगह-जगह बैरियर लगाकर की जा रही जबरन वसूली 

जगह-जगह बैरियर लगाकर की जा रही जबरन वसूली 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

_योगी के आदेशों को ताक पर रख बीच सड़क पर अवैध बैरियर, यातायात के नाम पर लूट_

 

*_मोतियाझील मार्ग के साथ साथ काली खो मार्ग, पटेंगरा नाला से रोडवेज की तरफ, अटल चौराहा से बंगाली चौराहा तक कन्तित से बरतर तिराहा तक के बीच कई बैरियर लगाए गए है वह भी यातायात की व्यवस्था के नाम पर खाली समय में भी वसूली_*

 

*विंध्याचल / मिर्जापुर*

 

थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के नाम पर जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों को जबरन रोका जा रहा है और अवैध वसूली की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बावजूद बीच सड़क पर बैरियर लगाकर आम जनता और श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली का आरोप लग रहा है।

 

सूत्रों के अनुसार संबंधित विभाग की मिलीभगत से यह वसूली कराई जा रही है। इसी कारण वाहनों को दूर से ही रोक दिया जाता है और फिर उनसे पैसे मांगे जाते हैं।

 

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का सवाल है कि आखिर यह सब किसके सह पर हो रहा है? कौन है जो यातायात व्यवस्था की आड़ में सड़कों पर बैरियर लगवाकर वसूली करवा रहा है? मां विंध्यवासिनी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस अवैध वसूली का शिकार होना पड़ रहा है।

 

वाहन चालकों का कहना है कि बैरियर लगाने के पीछे कोई लिखित आदेश नहीं है, फिर भी पुलिस और अन्य कर्मचारियों द्वारा जबरन रोककर पैसे की मांग की जाती है। विरोध करने पर अभद्रता भी की जाती है।

 

इस पूरे मामले में प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। लोगों ने जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि अवैध बैरियर हटवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता को राहत मिल सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .