• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

मीरजापुर चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

 

थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.07.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-176/2026 धारा 137(2),87.352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 20.07.2026 को उप निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव मय पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्त अन्नू यादव पुत्र सन्तु यादव निवासी ग्राम भुइली थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत 137(2),87,352 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .