
घोरावल के अहरौरा में टेढ़ा हुआ बिजली का खंभा, ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र जनपद के घोरावल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अहरौरा में मुख्य मार्ग पर स्थित एक विद्युत पोल टेढ़ा हो जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण पोल असंतुलित हो गया है, जिससे उसके कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीण सुधीर, विनोद और दीपक ने बताया कि यह पोल अहरौरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते विद्युत विभाग ने इसकी मरम्मत या बदलने की व्यवस्था नहीं की, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि यदि पोल गिर गया तो क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो सकती है। इससे आसपास के कई गांवों में पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्यों और अन्य आवश्यक सेवाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टेढ़े हो चुके इस विद्युत पोल का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत या प्रतिस्थापन कराया जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।