• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
नहर टूटने से किसानों पर दोहरी मार: फसलें जलमग्न, सिंचाई व्यवस्था ठप* 

नहर टूटने से किसानों पर दोहरी मार: फसलें जलमग्न, सिंचाई व्यवस्था ठप* 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर (जिगना): जिगना थाना क्षेत्र के कैनाल पंप हरगढ़ सेकंड से जुड़ी मुख्य नहर के बार-बार टूटने से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। नहर से सटे गाटा संख्या 1892 में नियमों की अनदेखी कर की गई मिट्टी की खुदाई को इस समस्या का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

स्थानीय किसानों के अनुसार, नहर की दीवार खुदाई के कारण कमजोर हो चुकी है, जिससे वह बार-बार टूट जाती है। नहर टूटने के बाद तेज बहाव का पानी आसपास के खेतों में भर जाता है, जिससे धान सहित अन्य फसलें जलमग्न होकर खराब होने लगी हैं। किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

वहीं दूसरी ओर, नहर का पानी बीच रास्ते में ही बह जाने के कारण आगे के गांवों तक सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे दर्जनों गांवों के किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि नहर के किनारे अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही नहर की स्थायी और मजबूत मरम्मत कराकर सिंचाई व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उनकी फसलें सुरक्षित रह सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .