• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रॉबर्ट्सगंज में खाद संकट को लेकर किसानों का प्रदर्शन, डीएपी-यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग

रॉबर्ट्सगंज में खाद संकट को लेकर किसानों का प्रदर्शन, डीएपी-यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित बट सहकारी केंद्र पर मंगलवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसानों ने खाद की कमी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने समय पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि खेती का सीजन चल रहा है, लेकिन किसानों को समय पर डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही है। खाद की कमी के कारण बुवाई और खेती के अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने जिला कृषि अधिकारी, जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की कि प्रत्येक किसान को उसकी आवश्यकता के अनुसार कम से कम प्रति बीघा एक बोरी डीएपी और एक बोरी यूरिया उपलब्ध कराई जाए, ताकि खेती का कार्य सुचारु रूप से जारी रह सके।

मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन जिलेभर में व्यापक आंदोलन शुरू करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाने की भी मांग की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .