• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज व धमकी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज व धमकी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय 8382048247

मीरजापुर

 

थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 10.07.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की पुत्री के साथ छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज व धमकी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-293/2026 धारा 74,115(2),351(3),352,333 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 11.07.2026 को उप निरीक्षक श्रीभगवान मय पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त अमित साहनी पुत्र पंचम साहनी निवासी ग्राम सराय टेकौर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 74,115(2),351(3),352,333 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .