
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा वाहनों की चोरी एवं बिक्री की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/वाहनों की बरामदगी सहित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 11.07.2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग कर स्टेशन रोड़ मोड के पास से मोटरसाइकिल सवार 01 अभियुक्त शिवा गुप्ता उर्फ शिव गुप्ता पुत्र गौरीशंकर गुप्ता निवासी रेहड़ा चुंगी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को चोरी की मोटरसाइकिल पैशन प्रो के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-190/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।