
थाना- को0देहात की साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित पीड़ित के खाते में धनराशि ₹ 11,500 /- वापस करायी गयी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
दिनांक 13.08.2026 को आवेदक राजकुमार यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी भुजवाँ की चौकी थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई साइबर ठगी की सूचना थाना को0 देहात साइबर सेल में NCRP पोर्टल के माध्यम से दी गई । जिसमें शिकायत सं0 33108250094481 दर्ज कराया गया और बताय़ा गया कि आवेदक द्वारा पैकिंग का समान ऑनलाइन मंगाने पर ठगों द्वारा ₹ 11,500/- का फ्राड़ कर लिया गया था । इस प्रकरण में आवेदक से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0 देहात साइबर सेल टीम द्वारा जॉच प्रारंभ कि गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0 देहात साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जॉच के दौरान ठगी की गई धनराशि ₹ 11,500/- सम्बन्धित बैंक तथा वॉलेट से समन्वय स्थापित कर MRM पोर्टल की सहायता से आवेदक के खाते में वापस कराई गयी । पैसे वापस मिलने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी एवं थाना को0देहात साइबर सेल टीम की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धि होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हतेु बताये जाने की बात बतायी गयी ।
*थाना को0देहात साइबर सेल टीम*
निरीक्षक अमित मिश्रा, प्र0नि0 को0देहात, मीरजापुर ।
उ0नि0 तेरसू सिंह यादव, साइबर सेल प्रभारी ,थाना को0देहात मीरजापुर ।
म0आ0 प्रियंका सिंह, थाना- को0 देहात, मीरजापुर।