• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
प्रधान प्रतिनिधियों समेत चार पर केस दर्ज

प्रधान प्रतिनिधियों समेत चार पर केस दर्ज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

अस्पताल का गेट बंद कर हंगामा करना चार लोग को पड़ा महंगा, केस दर्ज

 

 

 

बीते 14 जून देर रात्रि बीना अटल अस्पताल में एक घायल मरीज कों एंबुलेंस न मिलने पर खफा होकर धरने पर बैठने वह हंगामा करना दो पंचायत प्रतिनिधियों को महंगा पड़ गया। एनसीएल बीना प्रबंधन की तहरीर पर राजन भारती, घरसड़ी प्रधान पति ओम नारायण, कोहरौलिया प्रधान प्रतिनिधि चंदन कुमार समेत चार लोगों व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। बीना परियोजना में तैनात स्टाफ ऑफिसर मोहम्मद शाहबाज ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा बीते 14 जून को हंगामा करते हुए नियमित कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के साथ अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही गई है। बताया कि यहां तक की 15 जून को सुबह लगभग 8:00 बजे उक्त व्यक्तियों द्वारा पुनः अस्पताल परिसर में आकर मुख्य प्रवेश द्वार को अवरुद्ध कर दिया। जिससे मरीजों एवं अन्य व्यक्तियों को आवागमन बाधित हो गया। अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो गई। जिससे अस्पताल प्रशासन एवं कर्मचारियों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण व्याप्त हो गया। सरकारी लोक/ सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने,अस्पताल का कार्य प्रभावित करने,मार्ग अवरुद्ध करने के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी भी देने का आरोप प्रबंधन नें उक्त व्यक्तियों पर लगाया है।मामले की जाँच में जुटे बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चार नामजद के साथ अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में अभी कई नाम शामिल होने की बात कही है।वही धरनें पर बैठे उक्त व्यक्तियों ने साजिश के तहत मुकदमा दर्ज करवाने का आरोप प्रबंधन पर लगाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .