
कुटुंब न्यायालय, सोनभद्र में परामर्शदाता (काउंसलर) पद हेतु आवेदन आमंत्रित
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मा0 प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सोनभद्र ने अवगत कराया है कि कुटुंब न्यायालय अधिनियम-1984 के अंतर्गत स्थापित कुटुंब न्यायालय, सोनभद्र में उत्तर प्रदेश कुटुंब न्यायालय नियमावली-1995 के नियम 26(1) के अंतर्गत परामर्शदाता (काउंसलर) के एक पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पद हेतु अभ्यर्थी के पास समाजशास्त्र अथवा मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर उपाधि तथा समाज सेवा का अनुभव होना आवश्यक है। सामाजिक कार्य में उच्च योग्यता एवं पारिवारिक काउंसलिंग का कम से कम दो वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जाएगी। आवेदन के समय अभ्यर्थी की आयु 35 से 65 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र, शैक्षिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित 22 जून, 2026 तक प्रशासनिक कार्यालय, जनपद न्यायालय, सोनभद्र में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कुटुंब न्यायालय, सोनभद्र के प्रशासनिक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।