• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में ट्रेन से गिरकर दिल्ली निवासी व्यक्ति की मौत, पुलिस ने तत्परता से की पहचान 

मिर्जापुर में ट्रेन से गिरकर दिल्ली निवासी व्यक्ति की मौत, पुलिस ने तत्परता से की पहचान 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर। जनपद के पड़री थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते मृतक की पहचान पश्चिमी दिल्ली निवासी कन्हैया सिंह (55 वर्ष) के रूप में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना पहाड़ा एवं डगमगपुर रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार तड़के लगभग 4:20 बजे हुई। सुबह 7:14 बजे पहाड़ा रेलवे स्टेशन के उप स्टेशन अधीक्षक ने पड़री थाना पुलिस को सूचना दी कि रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही पड़री थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक का शव खंभा संख्या 716/22-24 के पास अप एवं डाउन रेलवे लाइनों के बीच पाया गया। प्रथम दृष्टया मामला चलती ट्रेन से गिरने का प्रतीत हुआ, जिससे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों, रेलवे कर्मचारियों तथा अन्य लोगों की मदद से पहचान का प्रयास किया। लगातार की गई जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान कन्हैया सिंह पुत्र स्वर्गीय सरजू सिंह, निवासी पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के मिर्जापुर पहुंचने के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

पड़री थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई और पहचान सुनिश्चित किए जाने से परिजनों को समय रहते सूचना मिल सकी। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .