
बाणसागर विभाग की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
लालगंज। मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में लालगंज-हलिया मार्ग पर रजई गांव के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब उत्तर प्रदेश सरकार के बाणसागर विभाग की स्कॉर्पियो हलिया की ओर से लालगंज आ रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो ने सामने से जा रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक चिकित्सक ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए घायल युवक को अपनी गाड़ी से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया।
घायल युवक की पहचान गाजीपुर जनपद निवासी 35 वर्षीय विशाल कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि विशाल कुमार कोटाघाट के पास सेमरिहां गांव स्थित एक एथेनॉल कंपनी में कार्यरत है और अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान रजई गांव के पास बाणसागर विभाग की स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।