• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खेत में काम कर रही महिला को विषैले सर्प ने डसा, हालत गंभीर

खेत में काम कर रही महिला को विषैले सर्प ने डसा, हालत गंभीर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

म्योरपुर। सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामपानी गांव में शुक्रवार दोपहर खेत में काम कर रही 52 वर्षीय महिला को विषैले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत हो गईं। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जामपानी गांव निवासी हरिलाल की पत्नी रुपकलिया देवी (52) शुक्रवार दोपहर अपने खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक विषैले सर्प ने उनके पैर में डस लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं।

महिला की हालत गंभीर देख परिजन बिना देर किए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .