• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिगना और चुनार में जहरीले जंतु व सर्पदंश से दो मौतें

जिगना और चुनार में जहरीले जंतु व सर्पदंश से दो मौतें


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

जिगना। थाना क्षेत्र के चड़ेरू चौकठा गांव में गुरुवार सुबह जहरीले जंतु के काटने से 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि करीब 18 दिन पहले मृतक की बेटी की भी सर्पदंश से मौत हो चुकी थी। लगातार दूसरी घटना से परिवार के साथ ही गांव में भी शोक का माहौल है।

चुनार। क्षेत्र के ईश्वरपट्टी गांव में बुधवार रात सर्पदंश से 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रात में छात्रा को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लगातार सर्पदंश की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने लोगों से बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतने और सर्पदंश की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .