• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में भोर होते ही गो तस्कर और पुलिस के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां

मिर्जापुर में भोर होते ही गो तस्कर और पुलिस के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस मुठभेड़ में घायल गो-तस्कर समेत तीन गिरफ्तार, पांच गोवंश और पिकअप बरामदमीरजापुर। विंध्याचल थाना पुलिस ने मंगलवार को गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर गो-तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, पांच गोवंश तथा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराधियों और गो-तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में विंध्याचल पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में गोवंश लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने गैपुरा क्षेत्र से वाहन का पीछा शुरू किया।पुलिस के अनुसार गो-तस्कर पिकअप लेकर लालगंज की ओर भागने लगे। दादर पहाड़ी के पास घेराबंदी किए जाने पर आरोपितों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रोहित यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे तथा उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रोहित यादव निवासी बलौनी खुर्द थाना चंदौली, अशोक यादव निवासी डोहिल थाना चंदौली और राजीव तिवारी निवासी नौगांव देवीपुर थाना विंध्याचल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान रोहित यादव के पास से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। वहीं पिकअप वाहन संख्या यूपी-64 सीटी-6282 से वध के लिए ले जाए जा रहे पांच गोवंश भी बरामद किए गए।

 

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे गो-तस्करी कर गोवंश को बिहार ले जाकर बेचते थे। घायल रोहित यादव को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है।पुलिस के अनुसार रोहित यादव के खिलाफ चंदौली, गाजीपुर और मीरजापुर जनपदों में आयुध अधिनियम, गो-हत्या अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में विंध्याचल थाने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .