• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में एक गो-तस्कर घायल

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में एक गो-तस्कर घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 तीन गिरफ्तार, 5 गोवंश मुक्त

मीरजापुर, 16 जून 2026। जनपद में अपराध एवं गो-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विंध्याचल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में विंध्याचल पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गो-तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार करते हुए कुल तीन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, पांच गोवंश तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने गैपुरा क्षेत्र से एक संदिग्ध पिकअप वाहन का पीछा किया। पुलिस को देखकर वाहन सवार तस्कर लालगंज रोड की ओर भागने लगे। दादर पहाड़ी के पास घेराबंदी किए जाने पर आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई सीमित कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे तथा उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित यादव निवासी चंदौली, अशोक यादव निवासी चंदौली तथा राजीव तिवारी निवासी मीरजापुर के रूप में हुई है। घायल रोहित यादव को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गो-तस्करी का संगठित कारोबार करते हैं और गोवंश को बिहार ले जाकर बेचते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, पांच गोवंश तथा पिकअप वाहन संख्या UP64 CT 6282 बरामद किया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी रोहित यादव के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में आयुध अधिनियम, गौ-हत्या अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम एवं अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

विंध्याचल पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को गो-तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .